शाहजहांपुर में मौरंग ट्रक से मिला था शव:24 घंटे बाद भी नही हो पाई पहचान, नैनीताल से आया था ट्रक, पुलिस टीम उत्तराखंड रवाना
शाहजहांपुर में मौरंग से भरे एक ट्रक से मिले शव की 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। यह ट्रक उत्तराखंड के नैनीताल से शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में लाया गया था। मौरंग उतारते समय मजदूरों को उसमें एक शव मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मौरंग में दबने से उसकी पसली टूट गई थी। यह घटना मंगलवार को हुई। उत्तराखंड के नैनीताल से मौरंग से भरा ट्रक शाहजहांपुर पहुंचा था। कलान थाना क्षेत्र के गोकुल नगला स्थित तनु इंटरप्राइजेज पर मौरंग उतारी जा रही थी। मजदूरों ने मौरंग हटाना शुरू किया तो उन्हें एक व्यक्ति का पैर दिखा, जिसके बाद पूरा शव बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 साल बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक इम्तियाज से पूछताछ की। चालक शव के ट्रक में होने के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के कपड़ों से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शुरूआत में जांच में सामने आया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत होता है। वह अक्सर इधर-उधर सो जाता था और दूसरों से मांगकर अपना पेट भरता था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस संबंध में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे ने बताया कि मौरंग से भरे ट्रक से मिले शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव की तस्वीरें ले ली गई हैं और उसकी शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में पुलिस टीम भेजी गई हैं।