डीएम ने एएनएम की सेवा समाप्ति की सिफारिश की:सीएचओ, बीपीएम का वेतन काटा, सीडीपीओ को फटकार लगाई

सीतापुर में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी राजागणपति आर. ने बुधवार को ब्लॉक ऐलिया के उपकेंद्र खगसियामऊ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम से गांव की जनसंख्या और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी ली। वहीं सीएचओ के अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एएनएम द्वारा ड्यू लिस्ट उपलब्ध न कराए जाने, गर्भवती महिलाओं का रजिस्टर अद्यतन न होने और मॉनिटरिंग में लापरवाही पाए जाने पर एएनएम अल्का को नोटिस जारी करते हुए सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई। जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्री से भी बातचीत कर ड्यू लिस्ट और उपकरणों की जानकारी ली। आशा के विलंब से पहुंचने पर संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान सैम और मैम बच्चों के रजिस्टर में भी कमियां पाई गईं, जिस पर दो कार्यकत्रियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सीडीपीओ से फोन पर बात करते हुए जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं में पाई गई खामियों पर कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा गंदगी, अभिलेखों के अद्यतन न होने और कार्यों में रुचि न लेने पर बीपीएम का 15 दिन का वेतन काटने तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी की इस सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Mar 18, 2026 - 16:03
 0  0