घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त:अवैध संग्रहण रोकने लगातार जांच, कोर्ट केस में जवाब पेश करने के निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने समय-सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध संग्रहण को रोकने के लिए लगातार जांच और छापेमारी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को अफवाहों से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर ने स्टॉक और वितरण की प्रतिदिन समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने उच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में समय-सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी प्रकरण में निर्णय पारित होने के बाद उसका त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। धान उपार्जन केंद्रों से 31 मार्च तक मिलर्स द्वारा शत-प्रतिशत धान का उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मिलर्स को प्रतिदिन तय मात्रा में नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। बच्चों का आधार कार्ड बनवाने पर जोर ई-जिला प्रबंधक द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों में आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, छूटे हुए सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड और वयवंदना कार्ड बनवाने के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी और सीएमएचओ को निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को आकांक्षी ब्लॉक गौरेला में नवाचार से संबंधित प्रस्ताव और मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा, ताकि उन्हें अनुमोदन के लिए वरिष्ठ कार्यालय भेजा जा सके। बैठक में वन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों के बकाया मजदूरी भुगतान, प्रमुख नदियों के उद्गम स्थलों की पहचान और उनके स्रोतों के पुनरुद्धार पर भी चर्चा हुई। कुम्हार बहुल पंचायतों में उनकी पारंपरिक आजीविका को बनाए रखने के लिए मिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के​ लिए पांच एकड़ भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, शाला परिसरों में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मरों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए गए।

Mar 18, 2026 - 16:03
 0  0