रायपुर में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी आग...VIDEO:कटोरा तालाब में हादसा, कुछ ही देर में जलकर खाक, लोगों ने बुझाई लपटें

राजधानी रायपुर में एक बाइक में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना कटोरा तालाब इलाके की है, जहां नेताजी होटल के पास स्थित एक ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग शॉप में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, रिपेयरिंग शॉप में मोटरसाइकिल की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। देखिए तस्वीरें आग से बाइक पूरी तरह जलकर खाक देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद दुकानदार और वाहन मालिक ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की और आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Mar 18, 2026 - 16:03
 0  0