नशे में परिवार को दी गाली...युवक को मार डाला:खून से लथपथ मिली थी लाश, दो भाइयों ने मिलकर की वारदात,तमिलनाडू भागने से पहले गिरफ्तार
बिलासपुर में शराब के नशे में परिवार को गाली देने पर दो भाइयों ने मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाई फरार हो गए। दोनों तमिलनाडू भागने की फिराक एक भाई के ससुराल पहुंच गए। इससे पहले ही पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, 14 मार्च को दोपहर संबलपुर निवासी सतीश कौशिक (27) की खून से लथपथ लाश मिली थी। उसके सिर और चेहरे पर जख्म के निशान मिले थे। जांच के दौरान संदेही के तौर पर उसके दोस्त राकेश कौशिक उर्फ छोटू और उसके भाई गणेश कौशिक का नाम सामने आया था। लेकिन, वारदात के बाद से दोनों फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। नशे में परिवार को दी गाली, दोनों भाइयों ने मिलकर की हत्या पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, सतीश अपने दोस्त राकेश कौशिक और उसके भाई गणेश कौशिक के साथ शराब पीने गया था। तीनों ने पहले सकरी शराब भट्टी से देशी शराब खरीदी, फिर संबलपुर के एक खेत में पीपल पेड़ के नीचे बैठकर पार्टी करने लगे। इस दौरान सतीश ने नशे की हालत में गणेश और उसके परिवार को गाली दी, जिस पर उसे मना किया। फिर भी वो नहीं माना तब दोनों भाई भड़क गए। राकेश और गणेश ने मिलकर सतीश पर हाथ-मुक्का से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सतीश का सिर पीपल के पेड़ की जड़ से टकरा गया, जिससे उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रिश्तेदार ने घर से भगाया तो बेलगहना में काटी रात घटना के बाद वे अपने सगे चाचा के घर पहुंचे थे। जैसे ही उन्हें गांव में हत्या होने की सूचना मिली। उन्होंने दोनों को घर से भगा दिया। जैसे-तैसे दोनों भाई बेलगहना पहुंचे। यहां रात काटने के बाद एक भाई के ससुराल पहुंच गए। यहां से दोनों तमिलनाडू भागने की फिराक में थे। ससुराल से भागने से पहले पकड़े गए दोनों भाई हत्या के बाद दोनों आरोपी पकड़े जाने के डर से बेलगहना के मरही माता मंदिर की ओर भाग गए थे। वहां से लौटने के बाद वे अपने ससुराल ग्राम मेण्ड्रा पाड़ पहुंच गए। यहां से वो भागने की फिराक में थे। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस को उनके छिने की भनक लग गई। लिहाजा, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।