अमरीका को नहीं मिला महतारी वंदन योजना का पैसा:बिलासपुर की महिला को मृत बता दिया,अब जिंदा साबित करने भटक रही,जनदर्शन में लगा रही गुहार
बिलासपुर में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी को मृत बता दिया गया। अब पैसा नहीं मिल पा रहा है। महिला का नाम अमरिका बाई जो तिफरा निवासी है। जिसने जनदर्शन के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल को अपनी परेशानी बताई है। अमरीका बाई ने कहा मैं शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो गई हूँ। महिला कागज़ लिए लिए कई दफ्तरों में जा रही है और ख़ुद को ही जीवित साबित करने की कोशिश कर रही है। ख़ुद को ज़िंदा साबित कर रही है अमरीका अमरीका को महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं मिला है। वह परेशान है। उसे मरा हुआ बता दिया गया है और वह खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों में चक्कर काट रही है। चौंकिए मत। ये अमरीका बिलासपुर के तिफरा में रहने वाली महिला है। उसने कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत की है कि महतारी वंदन योजना की भुगतान राशि मिलना बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि किसी गलती से उसे मृत दर्शा दिया गया है, जिससे योजना की राशि मिलना बंद हो गई है। अब तक केवल 5 किस्तों की राशि ही मिली है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए। अलग - अलग परेशानियों से घिरे हैं लोग जनदर्शन में धुरीपारा मंगला निवासी पुरूषोत्तम पटेल ने कृषि भूमि में उनके पिताजी के नाम की जगह अन्य व्यक्ति का नाम ऑनलाईन दिखाने की शिकायत की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना के सेवानिवृत्त पुरूष पर्यवेक्षक ने कलेक्टर से सेवानिवृत्ति के पश्चात जीपीएफ राशि का अंतिम भुगतान दिलाने की गुहार लगाई। वहीं सीपत तहसील के उच्चभट्ठी निवासी किसान संतराम एवं गिरधारी लाल सूर्यवंशी ने किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। सभी मामलों में अफसरों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। श्रीराम केयर में मरीजों से दुर्व्यवहार की शिकायत, जांच होगी आजाद नगर निवासी शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से शिकायत की है कि नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल में आयुष्मान योजना के मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। बिलासपुर में जनदर्शन के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने श्रीराम केयर अस्पताल में आयुष्मान योजना के मरीजों से दुर्व्यवहार के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। शराब पी कर स्कूल आते हैं शिक्षक विजयपुर गांव के लोगों ने शिकायत की है,प्राइमरी स्कूल के शिक्षक अभिमन्यु मरकाम और भरत ध्रुव स्कूल में आरोप है कि ये शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं, हंगामा करते हैं और ठीक से पढ़ाते नहीं हैं। जिस से बच्चे बेहद परेशान हैं। कलेक्टर ने इस गंभीर शिकायत पर भी जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।