नवरात्रि के पहले दिन मां बड़ी देवी मंदिर में भीड़:सुबह 4 बजे से जल अर्पित करने पहुंचे श्रद्धालु; सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तैनात
दमोह में नवरात्रि पर्व के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध मां बड़ी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गई। हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही मां बड़ी देवी को जल अर्पित करने के लिए लाइन में लग चुके थे। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मां बड़ी देवी को जल अर्पित किया। भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए मंदिर के चारों ओर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। मां बड़ी देवी मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भीड़ प्राचीन फुटेरा तालाब के सामने स्थित मां बड़ी देवी का यह मंदिर शहर के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। साल की दोनों नवरात्रि में यहां नौ दिनों तक प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां बड़ी देवी को जल अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां बड़ी देवी अपने भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं। सुबह से महिलाओं-पुरुषों की लंबी कतारें नौ दिनों तक यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाते हैं। गुरुवार सुबह नवरात्रि के पहले दिन मंदिर से लेकर बाहरी परिसर तक महिलाओं की काफी लंबी कतारें थीं, जिन्हें संभालने के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई थीं। पुरुषों की लाइन भी काफी दूर तक लगी हुई दिखाई दी। शाम को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मां बड़ी देवी मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। यहां नौ दिनों तक अखंड कीर्तन भी चलता है और घट स्थापना के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।