प्रसिद्ध पार्श्वगायक विशाल मिश्रा महाकाल की शरण में:भस्म आरती में शामिल हुए, नवसंवत्सर पर शाम को देंगे प्रस्तुति

हिंदू नववर्ष पर शिप्रा नदी किनारे होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए उज्जैन पहुंचे ख्यात संगीतकार और पार्श्‍वगायक विशाल मिश्रा गुरुवार तड़के महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। विशाल ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आरती देखी। तड़के चार बजे विशाल मिश्रा महाकल मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने करीब दो घंटे तक आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। मिश्रा ने आरती के बाद नंदी जी का पूजन कर देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर महाकाल को नमन किया। इस दौरान पुजारी ने भगवान की माला विशाल मिश्रा को अर्पित कर पूजन पाठ कराया। विशाल मिश्रा शाम को कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। प्रसिद्ध पार्श्‍वगायक विशाल मिश्रा ने 'कबीर सिंह, एनिमल', 'वीरे दी वेडिंग' और 'नोटबुक' जैसी फिल्मों में संगीत दिया और गाने भी गाए हैं।

Mar 19, 2026 - 06:32
 0  1