पाइप ले जा रही वाहन से टकराई बाइक, VIDEO:दतिया में एक युवक का हाथ फ्रैक्चर, उनाव रोड पर हादसा

दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उनाव रोड स्थित प्रक्षी होटल के पास बीते रविवार को हुए सड़क हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, बाइक पर प्लास्टिक पाइप लेकर जा रहे दो युवकों की लापरवाही के कारण पीछे से आ रहा एक अन्य बाइक सवार टकरा गया और संतुलन बिगड़ने पर वह बगल से गुजर रही लोडिंग वाहन (पिकअप) के नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि पिकअप चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए। जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। घायल की पहचान खलकापुरा निवासी शंभू शर्मा पुत्र सुदामा प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है।जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर पाइप लेकर जा रहे युवक बिना किसी सावधानी के चल रहे थे।जिससे पीछे आ रहे वाहन चालकों को खतरा पैदा हुआ। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर जिम्मेदारी तय करने की बात भी सामने आ रही है।

Mar 19, 2026 - 06:32
 0  1