ग्वालियर में पहचान छिपाकर की शादी:युवती को बेचने की साजिश का आरोप, थाने पहुंचा बजरंग दल, बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ

ग्वालियर में एक महिला ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी करने और बाद में उसे बेचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शुक्रवार रात ग्वालियर थाने में जमकर हंगामा हुआ। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने महिला की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला का आरोप- बंटी कुशवाह बनकर की शादी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 12 वर्ष पहले, जब वह नाबालिग थी, उसकी मुलाकात तानसेन मकबरा परिसर में एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम बंटी कुशवाह बताया। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। महिला का आरोप है कि युवक ने मंदिर में उससे शादी की। महिला के अनुसार, शादी के करीब तीन वर्ष बाद उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम बंटी खान है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। इस बात का विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने समझाइश देकर उसे अपने साथ रहने के लिए मना लिया। 'बेचने की साजिश' और मारपीट का आरोप महिला का आरोप है कि पिछले कुछ समय से आरोपी उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की योजना बना रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने किसी तरह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। थाने के बाहर हुआ प्रदर्शन शुक्रवार रात बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता महिला को लेकर ग्वालियर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के बाहर शांतिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि महिला के आरोप गंभीर हैं और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jul 4, 2026 - 07:17
 0  2