क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने चंदिया नर्सरी का किया निरीक्षण:हाईटेक नर्सरी और सागवान बेड का लिया जायजा; बेहतर कार्य के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक बृजेंद्र झा ने बुधवार को उमरिया जिले की चंदिया नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने रोपणी और हाईटेक नर्सरी में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, महाप्रबंधक झा ने रोपणी में बन रहे सागवान बेड की जानकारी ली और उनका अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से हाईटेक नर्सरी के कार्यों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित किया। हाइटेक रोपणी हो रही तैयार चंदिया में हाईटेक रोपणी तैयार की जा रही है जिसमें की पॉलीहाउस में पौधों को तैयार किया जाएगा जिससे और अच्छे पौधे तैयार होंगे। नर्सरी में सागौन के साथ शीशम आंवला और दूसरे पौधे भी तैयार किए जाएंगे यह नर्सरी परियोजना मंडल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि क्षेत्र में होने वाले वृक्षारोपण के लिए सागवान के पौधे और रूट शूट यहीं से उपलब्ध कराए जाते हैं। महाप्रबंधक ने पौधारोपण व फायर लाइन की समीक्षा की महाप्रबंधक ने नर्सरी क्षेत्र का भ्रमण भी किया और परियोजना मंडल में होने वाले पौधारोपण तथा जंगल में फायर लाइन के कार्यों की भी जानकारी ली। इस दौरान संभागीय प्रबंधक अमित पटौदी ने उन्हें डिवीजन और नर्सरी में चल रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक ने नर्सरी का दौरा कर बेड और हाईटेक नर्सरी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की और उनके सुझाव सुने।

Mar 19, 2026 - 06:32
 0  0