महिला से 2.27 करोड़ रुपए की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार:सस्ते दर पर बल्क ट्रेडिंग का देते थे झांसा, फर्जी कंपनियों से चलाते खाता

जबलपुर में साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के पानीपत और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के रहने वाले हैं। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की गई। महिला से 2.27 करोड़ रुपए की ठगी जबलपुर निवासी एक महिला को प्रतिदिन 5 प्रतिशत और दीर्घकालिक निवेश पर 500 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच दिया गया। आरोपियों ने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के नाम पर निवेश कराने का झांसा देकर 2 करोड़ 27 लाख रुपए की ठगी की। फर्जी कंपनी बनाकर खाते संचालित जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाकर कई करंट अकाउंट खुलवाए। इन खातों के जरिए ठगी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। एक खाते से 20 लाख रुपए साथियों को भेजे गए। नागपुर जेल से एक आरोपी को लाया गया आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को नागपुर केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जबलपुर लाकर गिरफ्तार किया गया। वह पहले से नागपुर और मुंबई के साइबर फ्रॉड मामलों में आरोपी है। अन्य आरोपी रोहित भगोरिया और तरुण की निशानदेही पर उसकी संलिप्तता सामने आई। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह और सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों से पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी है। निवेश से पहले सावधानी बरतने की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गारंटीड रिटर्न के झांसे में न आएं। अनजान लोगों या सोशल मीडिया ग्रुप से निवेश सलाह न लें। केवल SEBI रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें और संदिग्ध मामलों की सूचना हेल्पलाइन 1930 या साइबर सेल को दें।

Mar 19, 2026 - 06:32
 0  0