मुरैना पुलिस को मिली फॉरेंसिक वैन:अत्याधुनिक मोबाइल यूनिट को एसपी ने दिखाई हरी झंडी; अपराध के बाद मौके पर ही हो सकेगी जांच

भोपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा मुरैना जिले को एक अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट वैन दी गई है। एसपी समीर सौरभ ने एसपी कार्यालय से इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वैन के मिलने से पुलिस विभाग को अपराध की घटना के बाद मौके पर ही अधिकांश जांच रिपोर्ट हासिल करने और केस को जल्द सुलझाने में मदद मिलेगी। इस वैन को रवाना करने के मौके पर एसपी समीर सौरभ के साथ एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में इनके अलावा जिले के सभी एसडीओपी (SDOP) सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। अत्याधुनिक उपकरणों और किट से लैस है वैन पुलिस मुख्यालय से प्राप्त यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन अत्याधुनिक उपकरणों और कई प्रकार की किट्स से पूरी तरह सुसज्जित है। इसमें मुख्य रूप से रिसर्च स्टीरियो, माइक्रोस्कोप, लैपटॉप, स्कैनर कम प्रिंटर, डिजिटल कैमरा और एलईडी टीवी स्क्रीन शामिल है। इसके साथ ही पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, थर्मल प्रिंटर, जनरेटर, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन किट, फिंगर प्रिंट डेवलपमेंट किट और ब्लड व अन्य साक्ष्य संकलन के उपकरण मौजूद हैं। एसपी बोले- मौके पर ही संभव हो जाती है जांच मुरैना एसपी समीर सौरभ के अनुसार, "मुख्यालय से मिली मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट वैन से पुलिस और फॉरेंसिक टीम दोनों को बहुत मदद मिलेगी ।" उन्होंने कहा, "क्राइम सीन को समझने और साक्ष्य जुटाने में महत्त्व पूर्ण योगदान इस वैन का होता है । बहुत जो जांच मौके पर ही सम्भव हो जाती है"

Mar 19, 2026 - 06:32
 0  0