प्रियदर्शिनी राजे ने किया टेलीकॉम मंत्री को कॉल:जिज्जी की पंचायत में रखे डमी फोन को उठाकर कहा- मिनिस्टर साहब से बात करती हूं
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया बुधवार शाम गुना पहुंचीं। यहां उन्होंने 'जिज्जी की पंचायत' रेस्ट्रो मार्ट में आयोजित शक्ति स्वरूपा सम्मान सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान एक रोचक वाकया हुआ, जब उन्होंने वहां रखे एक डमी टेलीफोन को उठाकर चुटकी लेते हुए कहा कि वह 'मिनिस्टर साहब' को कॉल कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता की कहानियां सुनीं और उनके उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी। कार्यक्रम के दौरान प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने जिज्जी की पंचायत रेस्ट्रो मार्ट में रखे डमी टेलीफोन को देखा। उन्होंने फोन उठाया और कहा कि ‘मिनिस्टर साहब से बात कर रही हूं।’ बता दें कि इसी टेलीफोन से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कॉल कर चुके हैं। तब उन्होंने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य को कॉल कर पूछा था कि पन्नालाल जी आज किसकी बारी है। दीदियों से बोलीं- 10-20 करोड़ का टारगेट लें कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने प्रियदर्शिनी राजे को अपनी सफलता की कहानियां सुनाईं। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “समूहों की दीदियों की कहानियां सुनकर बहुत अच्छा लगा। अभी दीदियां एक डेढ़ करोड़ की बातें कर रही हैं। हम चाहते हैं कि आने वाले समय में वे दस बीस करोड़ का टारगेट लें।” गुलाब और थाई अमरूद की खेती की जानकारी ली इससे पहले रेस्ट्रो मार्ट पहुंचने पर उन्होंने गुना के गुलाबों की प्रदर्शनी देखी। उन्होंने गुलाब उगाने वाले किसानों से पूछा कि इनकी बिक्री कहां की जा रही है और इन्हें कई दिनों तक फ्रेश कैसे रखा जाता है। इसके साथ ही उन्होंने थाई अमरूद के बारे में भी किसानों से जानकारी ली। फुटवियर और स्व-सहायता समूहों के उत्पाद देखे प्रियदर्शिनी राजे ने कार्यक्रम में सबसे पहले फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा लगाई गई फुटवियर की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों को भी देखा और महिलाओं के काम की सराहना की।