बड़वानी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक:समिति ने बतया एक को सुंदरकांड; 2 अप्रैल को होगा भंडारा

बड़वानी शहर के नवलपुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। छोटा लखन सेवा समिति इसकी तैयारियों में जुटी है। समिति ने बताया कि 1 अप्रैल को भव्य सुंदरकांड का आयोजन होगा, जबकि 2 अप्रैल को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। आगामी जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार रात 10 बजे आनंद कारज भवन गुरुद्वारा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें मंदिर समिति से जुड़े सदस्य और ग्रामीण एकत्रित हुए। बैठक में हनुमान जन्मोत्सव और रामनवमी महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। रामनवमी पर हवन-पूजन और महाप्रसादी का वितरण महोत्सव के दौरान रामनवमी पर राम जी के जन्म के समय हवन-पूजन और महाप्रसादी का वितरण होगा। इसके साथ ही सामूहिक सुंदरकांड का भी आयोजन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर आरती के बाद हवन प्रारंभ होगा। विशाल भंडारा सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचते हैं। यह हनुमानजी का मंदिर अतिप्राचीन है और यहां प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन होता है। तैयारियों की रूपरेखा पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई और दानदाताओं से यथाशक्ति सहयोग की अपील भी की गई।

Mar 22, 2026 - 08:38
 0  1