बाइक फिसलने से चाचा की मौत, भतीजा घायल:रास्ता भटकने के बाद बाइक फिसलने से हादसा; दोनों रिश्तेदारी में जा रहे थे

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। घटना जमुनिया मार्ग पर हरदुआ गांव के पास हुई। दोनों रिश्तेदारी में जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए पटेरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां इलाज के दौरान बृजेश उर्फ छोटू (30) आदिवासी ने दम तोड़ दिया। वहीं, उनका भतीजा घायल है, जिसका इलाज जारी है। दोनों बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे मृतक बृजेश के भाई अच्छे लाल ने बताया कि वे छतरपुर जिले के किशनगढ़ गांव के निवासी हैं। उनका बेटा और भाई (बृजेश) बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। उन्हें हादसे की जानकारी फोन पर मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और तब तक उनके भाई की मौत हो चुकी थी। रास्ता भटकने के बाद बाइक फिसलने से हादसा घायल भतीजे बल्लू ने बताया कि वे अपने चाचा बृजेश के साथ रेवजा गांव जा रहे थे। रास्ते में वे मार्ग भटक गए और पटेरा-जमुनिया मार्ग की ओर चले गए। हरदुआ गांव के पास उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वे घायल हो गए। पटेरा के बीएमओ डॉ. आर.आर. बागरी ने बताया कि दो घायलों को नशे की हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। इलाज के दौरान बृजेश उर्फ छोटू की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Apr 1, 2026 - 08:29
 0  0