बैतूल में वॉलीबॉल संघ की बैठक, गौरव किलेदार बने अध्यक्ष:मलुकचंद पवार उपाध्यक्ष नियुक्त; प्रतियोगिता के समय 25 कमरे निशुल्क देने की घोषणा

बैतूल के भोगीतेड़ा गांव में रविवार को जिला एमेच्योर वॉलीबॉल संघ की सामान्य सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर ने की। सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गौरव सिंह किलेदार को अध्यक्ष और मलुकचंद पवार को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही प्रशांत सिंह ठाकुर को महासचिव, मनोज कुमार रहड़वे को संयुक्त सचिव और शिवनाथ यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रविशंकर गाड़गे, राहुल पटने और आनंद गिरी सदस्य बने। बैठक में नारायण सरले, अरुण सिंह किलेदार, सुबोध अवस्थी समेत कई लोग मौजूद रहे। वॉलीबॉल के लिए मैरिज हॉल के 25 कमरे निशुल्क देने की घोषणा चुनाव की पूरी प्रक्रिया वॉलीबॉल कोच इंद्रसेन सिंह ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायण सरले ने हिस्सा लिया और भविष्य में होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के लिए अपने मैरिज हॉल के 25 कमरे निशुल्क देने की घोषणा की। आरएसके ग्रुप ने भी हर आयोजन में सहयोग देने का आश्वासन दिया। वॉलीबॉल खेल को और बेहतर बनाने पर चर्चा बैठक में जिले में वॉलीबॉल खेल को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने बैतूल में वॉलीबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का प्रायोजन आरएसके ग्रुप ने किया, जिसके लिए सभी खिलाड़ियों ने ग्रुप का आभार व्यक्त किया।