भिंड में महिला पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार:पैसों के विवाद में भीमनगर में दिनदहाड़े वारदात, महिला ग्वालियर रेफर
भिंड के भीमनगर में महिला पर दिनदहाड़े गोली चलाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने पैसों के लेन-देन के विवाद में वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की है। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर के मुताबिक 9 अप्रैल को नीलम जाटव निवासी भीमनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मजनू ओझा ने पैसे के विवाद में पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। घायल महिला को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। मामले में सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 161/26 दर्ज कर धारा 109(1), 296(बी) सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत केस कायम किया गया। एसपी डॉ. असित यादव के निर्देशन में एएसपी संजीव पाठक व सीएसपी के मार्गदर्शन में टीम बनाई गई। 10 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में पुराने रेलवे स्टेशन के पास छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी से 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और स्प्लेंडर प्लस बाइक। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।