टीकमगढ़ में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू:प्रभातफेरी निकालकर घर-घर बांटे जा रहे निमंत्रण, महाआरती भी हुई

टीकमगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस उपलक्ष्य में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है, जिसमें ब्राह्मण समाज के युवा घर-घर आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। अब महिलाएं भी टोलियां बनाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं। ब्राह्मण समाज के सदस्य प्रतिदिन सुबह 6 बजे शहर के नजरबाग मंदिर में एकत्रित होते हैं। इसके बाद वे नगर भ्रमण करते हुए विभिन्न मोहल्लों में आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं, ताकि समाज के लोग जन्मोत्सव में शामिल हो सकें। आयोजन समिति के सौरभ शर्मा और सुरेश दौंदेरिया ने बताया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी है। आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी के साथ ही शाम को अलग-अलग मोहल्लों में महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार रात पुरानी टिहरी में महाआरती संपन्न हुई। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी परशुराम जन्मोत्सव के लिए ब्राह्मण समाज के घरों में संपर्क कर रही हैं। वे प्रतिदिन विभिन्न मोहल्लों में जाकर समाज के लोगों से जन्मोत्सव में शामिल होने की अपील कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के दिन शहर के महेंद्र सागर तालाब स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर सुबह 6 बजे से सामूहिक अग्निहोत्र यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद महामृत्युंजय पाठ का जाप किया जाएगा और भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक होगा।

Apr 11, 2026 - 07:10
 0  1