विदिशा में आज 4 घंटे नहीं रहेगी लाइट:अरिहंत विहार फीडर पर चलेगा मेंटेनेंस, बार-बार कटौती से मिलेगी राहत
विदिशा के अरिहंत विहार क्षेत्र में बिजली समस्या के समाधान के लिए बिजली कंपनी ने कार्रवाई की है। लगातार शिकायतों और आंदोलन की चेतावनी के बाद आज 11 केवी अरिहंत विहार-1 फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इससे बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विद्युत वितरण कंपनी की टीम आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अरिहंत विहार-1 फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस दौरान अरिहंत विहार फेस-1, खरीफाटक रोड, माधवगंज, लुहांगी मोहल्ला, काछीकुआं, काछी मोहल्ला, गल्ला मंडी, बरईपुरा, रीठाफाटक, मोहनगिरी और ढलकपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से दिन में कई बार बिजली गुल हो रही थी। 11 केवी फीडर में बार-बार ट्रिपिंग के कारण घरों के कामकाज, छोटे व्यवसाय और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। गर्मी के कारण स्थिति और खराब हो गई थी, जिससे पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही थी। रहवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया था, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। बिजली कंपनी के अनुसार, फीडर की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि मेंटेनेंस के बाद ट्रिपिंग की समस्या में सुधार आएगा।