दमोह-सागर हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई, 6 शिक्षक घायल:बक्सवाहा से लौटते समय हुआ हादसा, बरसी में गए थे

दमोह-सागर हाईवे पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह हादसा सरदार पटेल ओवरब्रिज के समीप हुआ। इस घटना में कार में सवार सभी छह शिक्षक घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। घायल शिक्षक सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित शासकीय बालक स्कूल में पदस्थ हैं। वे छतरपुर जिले के बक्सवाहा में अपने एक साथी शिक्षक के पिता की बरसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। घायल शिक्षकों में राजकुमार सोनी (38), राजेश जैन (46), विनोद नामदेव (42), उमाशंकर पटेल (30), अनुज पटेल (32) और इरशाद खान शामिल हैं। घायल शिक्षक विनोद नामदेव ने बताया कि उन्हें अचानक हुए इस हादसे का कारण पता नहीं चला। जिला अस्पताल पहुंचने पर कुछ युवाओं ने घायलों की मदद की और उन्हें कंधे के सहारे अस्पताल के अंदर ले गए। सागर नाका चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Apr 25, 2026 - 05:47
 0  0