मंदसौर में वाहन की बाइक से टक्कर, दो युवक घायल:जिला अस्पताल में भर्ती, बाजखेड़ी फंटे के पास हादसा
मंदसौर जिले के बाजखेड़ी फंटे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय बल्लू गुर्जर (पिता मोहनलाल, निवासी ग्राम चिरमोलिया) और 28 वर्षीय परमेश्वर गुर्जर (पिता भंवरलाल, निवासी ग्राम झावल) मंदसौर से अपने गांव चिरमोलिया लौट रहे थे। दोनों युवक हाउसिंग फाइनेंस का काम करते हैं और काम समाप्त कर देर रात बाइक से घर जा रहे थे। बाजखेड़ी फंटे के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, परमेश्वर को हाथ, सिर और पैर में चोटें लगी हैं। वहीं, बल्लू गुर्जर के मुंह, सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।