कटनी के रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम मशीनें बंद:यात्रियों को लगानी पड़ रही लंबी कतारें, डीसीएम बोले-जल्द ही नई ऑपरेटर नियुक्त किए जाएंगे

कटनी। मुड़वारा और कटनी साउथ रेलवे स्टेशनों पर लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVM) लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इनका उद्देश्य यात्रियों को सुविधा देना और टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करना था, लेकिन रखरखाव और ऑपरेटर की कमी के चलते ये बेकार साबित हो रही हैं। ज्यादातर मशीनें बंद मुड़वारा स्टेशन पर टिकट घर में चार एटीवीएम मशीनें लगाई गई थीं, जिनमें से अभी केवल एक मशीन ही ऑपरेटर के जरिए चल रही है, जबकि तीन बंद हैं। वहीं कटनी साउथ स्टेशन पर लगाई गई तीनों मशीनें शुरू ही नहीं हो सकी हैं। ऑपरेटर नहीं मिलने से ठप व्यवस्था इन मशीनों के बंद रहने की मुख्य वजह ऑपरेटरों की कमी बताई जा रही है। रेलवे इन मशीनों को चलाने के लिए स्थानीय ऑपरेटर नियुक्त करता है, जिन्हें टिकट बिक्री पर 5 प्रतिशत कमीशन मिलता है। इसके बावजूद पर्याप्त लोग इस काम के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। काउंटरों पर बढ़ रही भीड़ स्टेशनों पर टिकट काउंटर पहले से ही कम हैं और कई बार स्टाफ की कमी के कारण कुछ काउंटर बंद रहते हैं। ऐसे में ट्रेन आने के समय यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है और लंबी कतारें लग जाती हैं। एटीवीएम बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट कार्ड योजना भी ठप रेलवे ने एटीवीएम को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की थी, जिसमें ₹100 रिचार्ज पर ₹105 का बैलेंस मिलता है। लेकिन जानकारी के अभाव और मशीनों के बंद रहने के कारण यात्री इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। साथ ही, कार्ड की 6 महीने की वैधता खत्म होने का डर भी लोगों को पीछे रोक रहा है। डिजिटल पेमेंट से आसान प्रक्रिया एटीवीएम से टिकट निकालना बेहद आसान है। यात्री स्क्रीन पर स्टेशन और टिकट का विकल्प चुनकर क्यूआर कोड या अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद तुरंत टिकट प्रिंट होकर मिल जाता है, जिससे समय की बचत होती है। जल्द होगी व्यवस्था दुरुस्त जबलपुर मंडल के सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा ने बताया कि दोनों स्टेशनों पर जल्द ही नए ऑपरेटर नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही यात्रियों को मशीनों के उपयोग के लिए जागरूक भी किया जाएगा, ताकि उन्हें कतारों से राहत मिल सके।

Apr 25, 2026 - 05:47
 0  0