मकानों की गणना के पहले फील्ड विजिट:25 अप्रैल तक ट्रेनिंग, 1 मई से मकानों की गणना; अधिकारियों को निर्देश पोर्टल पर अपडेट करें गड़बड़ी
मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत सरकार गृह मंत्रालय के अंतर्गत जनगणना निदेशालय, मध्य प्रदेश ने सभी कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में 1 मई से 30 मई 2026 के बीच जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का फील्ड कार्य किया जाएगा। इस दौरान हर प्रगणक और सुपरवाइजर को अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में जाकर मकानों का भौतिक सत्यापन करना होगा। निर्देशों के मुताबिक, प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को 26 से 30 अप्रैल के बीच अपने क्षेत्र का दौरा कर ब्लॉक की सीमाओं की सही पहचान करनी होगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मकान छूटे नहीं और न ही दोहराव हो। जनगणना निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारियों से अपील की गई है कि वे निर्देशों का पालन सुनिश्चित कर जनगणना कार्य को सफल बनाएं। 25 अप्रैल तक पूरा होगा प्रशिक्षण सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 25 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद फील्ड विजिट के जरिए उन्हें अपने-अपने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। यदि सीमाओं के निर्धारण में किसी तरह की त्रुटि सामने आती है, तो उसे HLBC पोर्टल पर तुरंत अपडेट कर संबंधित अधिकारियों को जानकारी देना अनिवार्य होगा।