बचाने गया तो डूबने लगा, जींस पकड़कर बाहर आया:प्रत्यक्षदर्शी आयुष बोला- एक को बचाने के चक्कर में बाकी दोनों भी डूबे; ग्रामीणों ने मना किया था

हम लोग नहाने के लिए गुड़ा की क्रेशर खदान पर आए थे। 7 दोस्त थे। तेजराम पहले भी यहां आ चुका था। वही सबको साथ लेकर आया था। यहां पहुंचे तो तनिश नहाने के लिए खदान में उतरा। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। जिसे देख अभिषेक और तेजराम दौड़े। वे तनिश को बचाने के लिए पानी में कूद गए। तभी वह दोनों भी डूबने लगे। उन्हें डूबता देख मैं पहुंचा और बचाने लगा। हाथ पकड़ा तो मैं भी पानी में चला गया और डूबने लगा। किनारे खड़े दोस्त रोहित और मोहित आए और उन्होंने जींस फेंका। मैंने जींस देखा और पकड़ लिया। उन्होंने खींचकर मुझे बचा लिया। लेकिन हम लोग तनिश, तेजराम और अभिषेक को नहीं बचा पाए। यह शब्द हैं पानी में डूबे युवकों के दोस्त आयुष के। आयुष ने तीनों को बचाने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो सका। दरअसल सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र स्थित गुड़ा गांव के पास एक क्रेशर खदान में शुक्रवार दोपहर नहाते समय 3 युवक डूब गए। गहरे पानी में डूब रहे एक दोस्त को बचाने के प्रयास में दो अन्य दोस्तों की भी जान चली गई। एसडीआरएफ ने 9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार रात 20 वर्षीय अभिषेक का शव बरामद कर लिया है। लापता दो अन्य युवकों (तनिश और तेजराम) की तलाश के लिए शनिवार सुबह दोबारा सर्चिंग अभियान शुरू किया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गांव वाले ने टोका था, अनसुना कर गहरे पानी में उतरे शुक्रवार दोपहर कैंट क्षेत्र के बंगला नंबर-9 निवासी 7 दोस्त तेजराम पटेल (20), अभिषेक उर्फ अध्धा (20), तनिश कोरी (19), आयुष, मोहित, रोहित और शिवा वाल्मिकी गुड़ा के पास क्रेशर खदान में नहाने पहुंचे थे। घर वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। तेजराम पहले भी यहां आ चुका था और वही सबको लेकर पहुंचा था। नहाते समय गांव का एक व्यक्ति वहां से गुजरा था। उसने युवकों को गहरे पानी में जाने से रोका था, लेकिन युवकों ने उसकी बात अनसुनी कर दी और हादसे का शिकार हो गए। जींस फेंककर बचाई आयुष की जान हादसे में बाल-बाल बचे आयुष ने बताया, किनारे खड़े दोस्त रोहित और मोहित आए और उन्होंने जींस फेंका। मैंने जींस देखा और पकड़ लिया। उन्होंने खींचकर मुझे बचा लिया। लेकिन हम लोग तनिश, तेजराम और अभिषेक को नहीं बचा पाए। वह मंजर बार-बार मेरी आंखों के सामने आ रहा है। वहीं मौके पर मौजूद दोस्त शिवा वाल्मिकी ने बताया, "हम सभी दोस्त यहां नहाने के लिए आए थे। सभी ने नहाया। तनिश भाई अंदर था, थोड़ी ही देर बाद वह गहराई में डूबने लगा। उसको बचाने के लिए अभिषेक भाई पहुंचे। उनके पीछे तेजराम भी गया तो उसको पकड़ लिया। आयुष भी उसको बचाने गया तो हमने उसे पकड़ लिया। पैंट की मदद से बाहर निकाला। बाकी हम सब लोगों को बुलाने गए तो वो तीनों पानी में ही चले गए। रात 11 बजे तक चला सर्चिंग अभियान, आज फिर रेस्क्यू दोस्तों को डूबते देख बचे हुए युवकों ने तत्काल पुलिस और गांव वालों को सूचना दी। विधायक प्रदीप लारिया और परिजनों के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ को बुलाकर सर्चिंग शुरू की गई। रात होने पर प्रशासन ने मौके पर उजाले की व्यवस्था कराई। रात करीब 11 बजे तक चले सर्चिंग अभियान में अभिषेक का शव बरामद कर लिया गया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। लापता तेजराम और तनिश का रात में पता नहीं चल सका, जिसके बाद टीम लौट आई थी और शनिवार सुबह से दोबारा सर्चिंग शुरू की गई है। CM ने की 4 लाख की घोषणा, तहसीलदार ने दी जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर घटनाक्रम को लेकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि जल्द दिलाने की घोषणा की। मामले को लेकर तहसीलदार राहुल गौंड ने बताया, “खदान पर सात दोस्त नहाने के लिए पहुंचे थे। जिनमें से तीन दोस्त पानी में डूबे हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ को बुलाकर सर्चिंग शुरू कराई गई। सर्चिंग के दौरान एक शव बरामद किया गया है। देर रात तक सर्चिंग में दो युवकों का पता नहीं चल सका है। शनिवार सुबह दोबारा सर्चिंग कराई जाएगी। मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।” ये खबर भी पढ़िए… क्रेशर खदान में नहाते समय डूबे 3 युवक, सागर में एक का शव निकाला सागर की एक क्रेशर खदान में नहाते समय तीन युवक डूब गए। एक की बॉडी निकाली ली गई। वहीं नौ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी दो लोगों का पता नहीं चल सका है।मामले की जानकारी मिलते ही सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर कर परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

Apr 25, 2026 - 05:47
 0  0