रीवा के गोविंदगढ़ के जंगलों में लगी आग:बुझाने में वन विभाग के छूट रहे पसीने, डीएफओ बोले- मानवीय लापरवाही की आशंका

रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र स्थित छुहिया घाटी और विंध्य पर्वत श्रृंखला के जंगलों में आग लगने का मामला सामने आया है। वन विभाग, नगर परिषद की फायर ब्रिगेड और स्थानीय समाजसेवियों की मदद से फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। डीएफओ के अनुसार, एक दिन पहले आग बुझा दी गई थी, लेकिन यह दोबारा भड़क गई, जिसके पीछे मानवीय लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और वन विभाग की टीम दोबारा आग लगने से रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। दुर्गम रास्तों और हवा से हुई परेशानी, शिकारघा पहाड़ी सुरक्षित जानकारी के अनुसार, आग धीरे-धीरे जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में फैल रही थी। सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय समाजसेवी पीयूष त्रिपाठी और राहुल शर्मा के साथ गोविंदगढ़ नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और लगातार प्रयास शुरू किए। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और तेज हवा के कारण शुरुआती समय में राहत कार्यों में दिक्कतें आईं। हालांकि, टीम ने शिकारघा पहाड़ी के पास के एक हिस्से को सुरक्षित करने में सफलता हासिल कर ली। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी रखे गए। धुएं से वायु गुणवत्ता पर असर की आशंका, बड़ा नुकसान नहीं वनाग्नि के कारण काफी समय तक जंगल से धुआं निकलता रहा। इस धुएं के फैलने से आसपास के क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह के बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन द्वारा वर्तमान स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। DFO बोले- मानवीय लापरवाही से इनकार नहीं, जांच कर रहे हैं इस संबंध में डीएफओ लवकेश निरापुरे ने बताया, "एक दिन पहले आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन बाद में उसी क्षेत्र में फिर से आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। प्रारंभिक तौर पर मानवीय लापरवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसकी जांच की जा रही है।" वन विभाग के अनुसार, फिलहाल स्थिति सामान्य है और विभागीय टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है ताकि आग की घटना दोबारा न हो।

Apr 25, 2026 - 05:47
 0  0