गौ वंश की रक्षा के लिये मोदी सरकार करे पहल -- ब्रम्हानंद गर्ग मोदी सरकार के लिये हनुमान मन्दिर मे कर रहे सतत साधना
अनूपपु्र / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर गौवंश की सुरक्षा हेतु कानून बनाकर उनका संरक्षण करना चाहिए । इसके लिये गौ सेवा आयोग या ऐसी कोई मजबूत संस्था का गठन किया जाए जो देश भर मे गायों का संरक्षण करे। अनूपपु्र रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर श्री संकटमोचन हनुमान जी का मन्दिर है। जिसमे बाल स्वरुप सिद्ध हनुमान जी की अत्यंत सुन्दर सी स्वयंभू प्रतिमा विराजित हैं । यहाँ के पुजारी श्री ब्रम्हानंद गर्ग जी हनुमान जी के सेवक हैं और इनके बारे मे विख्यात है कि वह जो भी अचानक कह देते हैं, वह सत्य साबित हो जाता है। उन्होंने पहले भी नगर की राजनीति और अन्य मुद्दों पर कभी कुछ कहा ,तो वह सच साबित हुआ है। आप गौसेवक हैं और गायों की सेवा करते हैं। मन्दिर मे जो भी थोडा - बहुत चढावा मिलता है,उसका उपयोग वे गायों के चारा - दाना की व्यवस्था मे करते हैं। सडकों पर भटकते , दुर्घटना मे घायल या मरते गौ वंश को लेकर वे दुखी रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से उपरोक्त मांग करते हुए कहा कि गौ सेवा प्रमुख धर्म है। गायो को पालने मे लोग स्वयं को अक्षम पा रहे हैं। चारा ,दाना, खली ,चुनी , इलाज सब मंहगा होने से पशु पालकों के सामने बडी समस्या हो गयी है। सरकार मदद के लिये आगे आए और गौसेवा को रोजगार से जोडने की योजना बनाए। उन्होंने कहा कि यह अपेक्षा केवल मोदी सरकार से की जा सकती है। उन्हे इस दिशा मे आवश्यक कदम उठाना चाहिये।
