कटनी में खदान में फंसी पोकलेन मशीन जब्त:खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन पर की कार्रवाई, ग्रामीण बोले-यह महज दिखावा
कटनी में खनिज विभाग ने शुक्रवार देर रात कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरवा में एक पोकलेन मशीन जब्त की गई। हालांकि, ग्रामीण इस कार्रवाई को महज दिखावा बता रहे हैं। यह मामला विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम खिरवा का है। यहां एक बंद पड़ी चूना खदान से मलबे का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस अवैध गतिविधि का विरोध किया, जिसके बाद शुक्रवार को खनिज विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। खदान के बीच फंसी एक पोकलेन मशीन जब्त खनिज विभाग की टीम ने खदान के बीच फंसी एक पोकलेन मशीन जब्त की। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मशीन तकनीकी खराबी के कारण खदान में ही फंस गई थी और खनन माफिया इसे निकाल नहीं पाए थे। विभाग ने इस मशीन को जब्त कर कैमोर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए खनिज अधिकारी इस कार्रवाई के दौरान, खनिज विभाग कई सवालों के जवाब नहीं दे पाया। इनमें यह अवैध उत्खनन कब से चल रहा था, कितने बड़े क्षेत्र में खुदाई की गई थी, और इस गतिविधि के पीछे मुख्य आरोपी कौन है, जैसे प्रश्न शामिल हैं। विभाग ने इन जानकारियों को साझा करने से बचते हुए जांच जारी होने की बात कही। जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित ने बताया कि उन्हें खिरवा में अवैध उत्खनन की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई है।