कटनी में खेतों में लगी आग, गांव तक पहुंची:ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बुझाई, फायर ब्रिगेड पर घंटों देरी से पहुंचने का आरोप

कटनी के ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पिंडरई में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने खेतों से होते हुए गांव की सीमा तक पहुंच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, आग की शुरुआत खेतों से हुई और देखते ही देखते यह फैलती चली गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सूखे ही नहीं, हरे-भरे पेड़ भी इसकी चपेट में आ गए। पाइपलाइन और बिजली तार जले इस घटना में 6 से अधिक किसानों की सिंचाई पाइपलाइनें जलकर नष्ट हो गईं। साथ ही बिजली के तार भी जल गए, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने की सूचना समय पर दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन घंटों की देरी से रात में गांव पहुंचा। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा दमकल के आने से पहले ही ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी थी। इस दौरान कई लोग आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। आगजनी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पाइपलाइन जलने से रबी फसलों की सिंचाई प्रभावित होगी और आने वाले समय में खेती पर भी असर पड़ने की आशंका है।

Apr 25, 2026 - 05:47
 0  0