भीम आर्मी नेता ने सांप के साथ की क्रूरता- VIDEO:वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया, तीन को बनाया आरोपी
भिंड जिले के अटेर वन मंडल के सोनेलाल का पुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान सांप के बच्चे से क्रूरता का मामला सामने आया है। करीब तीन दिन पहले डीजे पर नाचने के दौरान निकले ढाई फीट लंबे सांप को कुछ युवकों ने पैरों से कुचल दिया और फन दबाकर लटकाए रखा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने संज्ञान लेते हुए भीम आर्मी के स्थानीय नेता देशराज धारिया सहित चार लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीजे पर नाचने के दौरान निकला ढाई फीट का सांप जानकारी के अनुसार, गांव में करीब तीन दिन पहले एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। युवक डीजे पर नाच-गाना कर रहे थे, तभी वहां करीब ढाई फीट लंबा सांप का बच्चा आ गया। सांप को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान देशराज धारिया और उसके साथियों ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय उसके साथ क्रूरता करनी शुरू कर दी। पैरों से कुचला, खून निकलता रहा और तमाशा करते रहे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने सांप को पैरों से बुरी तरह कुचलकर घायल कर दिया और फिर उसके फन को दबाकर काफी देर तक हवा में लटकाए रखा। सांप के शरीर से खून निकल रहा था, लेकिन आरोपी इसे तमाशे की तरह करते रहे। इसी दौरान किसी ने इस क्रूरता का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया। जांच में मौत की पुष्टि, वाइल्डलाइफ एक्ट में केस दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए वन रेंज अधिकारी कृतिका शुक्ला ने टीम गठित कर मौके पर जांच कराई। जांच में सांप के गंभीर रूप से घायल होने और उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने प्रथम दृष्टया अपराध की पुष्टि होने पर देशराज धारिया, एक अन्य नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पीओआर दर्ज कर लिया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्य प्राणी अधिनियम 1927 की धारा 2, 9, 50 एवं 51 के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।