चचेरे भाइयों ने एक-दूसरे को लाठी-कुल्हाड़ी और पत्थर मारे, VIDEO:छतरपुर में खेत पर विवाद में 6 घायल, 12 लोगों पर मामला
छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के बाजना पुरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। रविवार शाम करीब 5 बजे खेत पर हुए इस विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया, जिसके आज वीडियो सामने आए हैं। दोनों पक्षों के हमलावरों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी, सब्बल और पत्थर से वार किए। इस हमले में कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ। सोनू सिंह चौहान, प्रताप सिंह चौहान और अंकित सिंह चौहान अपने खेत पर मौजूद थे, तभी उनके चचेरे भाई और अन्य लोग कथित तौर पर उस जमीन पर जबरन खेती करने लगे। प्रताप सिंह ने विरोध करते हुए बताया कि जमीन उनके नाम दर्ज है और उन्होंने कब्जा करने से मना किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और हिंसक झड़प में बदल गया। दो तस्वीरें देखिएगा… आरोप है कि धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, गजराज सिंह, शंकर सिंह, तेज सिंह, जंट बहादुर सिंह, राजेश सिंह, सतेंद्र सिंह, छोटू सिंह, बलदेव सिंह, अजित सिंह, राकेश सिंह और गोविंद सिंह सहित अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया। हमलावरों ने धारदार हथियारों और डंडों से गंभीर वार किए। बीच-बचाव करने पहुंचे सोनू और अंकित को भी चोटें आईं। इस हमले में प्रताप सिंह चौहान और सोनू सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अंकित चौहान समेत अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। ईशानगर थाना प्रभारी मनोज गोयल ने बताया कि यह विवाद जमीन को लेकर हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा करने की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े मारपीट के वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है और पहचान के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।