नर्मदापुरम में ड्राइवर 18 किमी तक दौड़ाता रहा ट्रक:3 जगह बाइक सवारों को मारी टक्कर, रॉन्ग साइड डालने पर रुका, लोगों ने की धुनाई

नर्मदापुरम में बुधवार रात 11.30बजे एक ट्रक ने 18किमी तक कोहरा मचाया। ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को इटारसी से नर्मदापुरम तक दौड़ते लाया। इस बीच रास्ते में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई लोग बचे। तीन स्थानों पर अलग अलग बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें 4, 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। लापरवाही दौड़ते ट्रक का लोगों द्वारा पीछा किया गया। जिससे रसूलिया में एसबीआई बैंक के पास ड्राइवर ने ब्रिज उतरते ही रॉन्ग साइड ट्रक डाल दिया। जहां ट्रैफिक होने के कारण ड्राइवर ने जैसे ही ट्रक को रोका, पीछा कर रहे लोगों तुरंत उसके पास पहुंचे और ड्राइवर को नीचे उतारकर पिटाई शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही लोगों ने ड्राइवर सार्वजनिक पिटाई शुरू कर दी। हंगामा, शोर शराबा मोहल्ले के लोग भी बाहर निकल गए। कुछ लोगों ने भीड़ से उस ड्राइवर को बचाया। सूचना मिलते ही देहात थाने से पुलिस स्टॉफ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उस ड्राइवर और ट्रक को थाने ले गई। ड्राइवर नशे धुत मिला। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम सत्यम पिता रामजी तिवारी निवासी नागपुर होना बताया। एसआई अरविंद बेले ने बताया पूछताछ में आरोपी का कहना है कि वो कोयला लेकर नागपुर से इटारसी आया। कोयला खाली करने के बाद वो खेड़ा इटारसी में कुछ ड्राइवर के साथ में शराब पार्टी कर रहा था। इस बीच छोटी सी बात पर हमारा आपस में विवाद हो गया। ड्राइवर साथी मुझे मारने लगे। बचने के लिए मैं वहां से दौड़ा और ट्रक चालू कर स्पीड में नर्मदापुरम की ओर दौड़ाने लगा। इस बीच खेड़ा पर एक व्यक्ति को कट लग गई। जिस कारण मौजूद लोग मेरे पीछा करने लगे। मैं घबरा गया और स्पीड में दौड़ने लगा। रास्ते में रेसलपुर और पवारखेड़ा पुलिया पर भी कुछ बाइक को टक्कर मार दी। नर्मदापुरम रसूलिया में घबराहट की वजह से मैंने रॉन्ग साइड सड़क पर ट्रक डाल दिया। देहात थाने के एसआई बेले ने बताया ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल कराया गया। कुछ लोगों को चोटें आई है। अस्पताल में आएं मेमो के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। यह कुछ लोग हुए घायल गांधीनगर इटारसी निवासी सुधा चुटिले, सोनू राजपूत को गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल लाया गया। घायल सुधा सेठा हॉस्पिटल से इलाज करा कर अपने घर इटारसी लौट रही थी। कुछ ओर घायल हुए।

Apr 30, 2026 - 08:03
 0  0