टायर फटा, पिकअप 4 बार पलटी, 16 की मौत:धार में 50 मजदूरों से भरा था वाहन, अस्पताल में स्ट्रेचर-बेड कम पड़े; देखिए 15 तस्वीरें...

धार में बुधवार रात इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर चिकलिया फाटा के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। करीब 50 मजदूरों से भरी ओवरलोड पिकअप का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर 3-4 बार पलटी खाकर रॉन्ग साइड में चली गई और स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को 10 से अधिक एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्ट्रेचर और बेड कम पड़ने से कई लोगों का जमीन पर इलाज करना पड़ा। मजदूर चुकंदर की कटाई का काम खत्म कर गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद अस्पताल और गांवों में मातम का माहौल है। 15 तस्वीरों में देखिए हादसा…

Apr 30, 2026 - 08:03
 0  0