बर्थ-डे से एक दिन पहले युवती ने किया सुसाइड:केक-गिफ्ट लेकर लौटे परिवार को फंदे पर लटकी मिली छात्रा,कपड़े खरीदने कम पैसे देने से थी नाराज
इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके में 16 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य शादी में गए थे। शाम को वे केक और गिफ्ट लेकर लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वंशिका (16) पिता मिश्रीलाल बरोले कक्षा 11वीं की छात्रा थी। छात्रा ने पिता से जन्म दिन पर कपड़े खरीदने के लिए 5 हजार रुपए मांगे थे, पिता ने 3 हजार रुपए देते हुए कहा कि अभी उनके पास इतने ही पैसे हैं। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गई थी। वंशिका के पिता ऑटो मैकेनिक हैं और आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। शादी में गए थे परिजन बुधवार को परिवार में एक शादी थी, जिसमें उसकी मां, बहनें और अन्य सदस्य शामिल होने गए थे, लेकिन वंशिका ने जाने से इनकार कर दिया और घर पर ही रुक गई। जब रात में परिवार वापस लौटा तो वंशिका घर में फंदे पर लटकी मिली। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को वंशिका का जन्मदिन है और वह कपड़े खरीदना चाहती थी।