सतना के हार्डवेयर गोदाम में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 65 हजार का सामान बरामद किया
सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने हार्डवेयर गोदाम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का 65 हजार रुपये का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, कंपनी बाग स्थित शीतल खेड़ा निवासी पुराना पावर हाउस के हार्डवेयर गोदाम में कुछ बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने सामान चुराने के बाद वहां दूसरा ताला लगा दिया और चाबी अपने साथ ले गए थे। बीते 19 अप्रैल को चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिरों और साइबर सेल की मदद से सुराग जुटाए। जांच के दौरान, पुलिस ने पुरानी आबकारी निवासी अमर उर्फ मोटू (42 वर्ष) पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा और आकाश (32 वर्ष) पुत्र गुलाबचंद्र वर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया 65 हजार रुपये कीमत का सामान बरामद किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।