मैहर में तेज हवा और गर्जना के साथ बारिश:43 डिग्री तापमान के बाद गर्मी से मिली राहत; आगामी 2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मैहर जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार सुबह बड़ी राहत मिली। सुबह करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। आसमान में काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को तपती गर्मी से सुकून मिला। पिछले कई दिनों से जिले का तापमान 43 डिग्री के आसपास बना हुआ था। तेज धूप और लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। पंखे और कूलर भी गर्मी कम करने में बेअसर साबित हो रहे थे। सुबह हुई इस बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। नागरिकों ने भीषण गर्मी से मिली राहत बारिश के साथ बादलों की तेज गर्जना और बिजली की कड़कड़ाहट भी हुई। तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में हल्का प्रभाव देखा गया, लेकिन कुल मिलाकर इस मौसम परिवर्तन ने लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। अचानक बदले मौसम से किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं आम नागरिकों ने भीषण गर्मी से मिली इस राहत का स्वागत किया। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिनों में भी मौसम में इसी तरह के बदलाव की संभावना है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।