लांजी में वाहन-बाइक की भिड़ंत, दो बुजुर्ग घायल:दहेज का सामान लेकर लौटते समय टक्कर से सड़क पर गिरे; सिर-पैर पर चोट

बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान वारी निवासी मंगल पांचे (65) और सीताराम फुल्हारे (52) के रूप में हुई है। उन्हें लांजी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, दोनों बुजुर्ग लांजी से बाइक से दहेज का सामान लेकर अपने गांव वारी लौट रहे थे। कालीमाटी और नीमटोला के बीच एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क संकरी होने से हादसा स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना स्थल पर पुलिया के पास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। सड़क भी संकरी है और इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन अधिक रहता है, जिससे शाम के समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। डॉक्टरों ने बताया है कि दोनों बुजुर्गों की हालत खतरे से बाहर है, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। गौरतलब है कि लांजी क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है।

Apr 30, 2026 - 08:03
 0  0