सीहोर में मक्के से भरा ट्रक पलटा:थाने के सामने हादसा, ड्राइवर को नींद की झपकी आई, क्रेन से हटाया वाहन

सीहोर जिले के इछावर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा। इछावर थाना के ठीक सामने मक्के से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक भेरूंदा मंडी से मक्का लेकर राजस्थान के भीलवाड़ा जा रहा था। चालक को नींद का झोंका आने से हादसा प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को नींद का झोंका आ गया था, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। सुबह लगभग आठ बजे हुए इस हादसे के समय सड़क पर भीड़ कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। 42 टन मक्का सड़क पर बिखरा ट्रक में लगभग 42 टन मक्का भरा हुआ था, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गया। यदि यह हादसा दिन के समय या अधिक यातायात वाली सड़क पर होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। क्रेन से हटाया गया ट्रक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटाने और यातायात सुचारु करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

May 1, 2026 - 07:06
 0  0