नर्मदापुरम में 1 लाख की शराब जब्त:200 रुपए कमीशन के लिए तस्करी कर रहा 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; मुख्य माफिया फरार
नर्मदापुरम में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देहात थाना पुलिस ने रविवार को 29 पेटी शराब जब्त की है। बबूल के पेड़ के पास छिपाकर रखी गई इस शराब की कीमत करीब 1.01 लाख रुपए है। पुलिस ने मौके से 20 वर्षीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शराब माफिया और उसका एक साथी चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। जिले में नए शराब ठेके होने के बाद ठेकेदार एक-दूसरे के क्षेत्रों में अवैध तस्करी करवा रहे हैं। माफिया इसके लिए नाबालिगों और 20 से 25 साल के युवाओं को 100 से 200 रुपए प्रति पेटी कमीशन का लालच दे रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए 20 वर्षीय रेवाशंकर अहिरवार (पिता रामस्वरूप, निवासी छोटी पहाड़िया) ने भी प्रति पेटी 200 रुपए कमीशन मिलने की बात कबूल की है। बाबई के राजेश ने माफिया श्याम ठाकुर के लिए भेजी थी खेप
देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अहम जानकारी दी है। रेवाशंकर ने बताया कि यह शराब बाबई निवासी राजेश सराठे ने बेचने के लिए माफिया श्याम ठाकुर (निवासी नर्मदा इंफ्राटेक कॉलोनी) के लिए भेजी थी। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर इन शराब की पेटियों की डिलीवरी करता था। पुलिस को देखकर भागे माफिया, मौके से दो वाहन जब्त
मुखबिर से सूचना मिली थी कि नर्मदा इन्फ्राटेक कॉलोनी में खुले स्थान पर बबूल के पेड़ के पास शराब रखी है। मौके पर पहुंची एएसआई दिनेश मेहरा और पुलिस टीम को देखकर तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर रेवाशंकर को पकड़ लिया, लेकिन श्याम ठाकुर और उसका गुर्गा फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक बाइक (MP 05 ZF 6635) और एक बिना नंबर की स्कूटी जब्त की है। कार से खेप लाने की आशंका, 3 आरोपियों पर केस दर्ज
आरोपी स्कूटी और बाइक से शराब लाना बता रहा है, लेकिन 29 पेटियों को इन वाहनों से एक साथ लाना असंभव है। पुलिस को आशंका है कि इस बड़ी खेप को कार के जरिए लाया गया होगा, जिसकी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी पांडे ने बताया कि रेवाशंकर, श्याम ठाकुर और राजेश सराठे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। श्याम ठाकुर पर पहले भी शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं।