शाजापुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 5 घायल:घायलों को जिला अस्पताल रेफर; जसवाड़ा के पास हुआ हादसा

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम जसवाड़ा के पास रविवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों को 112 एंबुलेंस के पायलट संतोष मालवीय, और थाने से शिवचरण दांगी और विजय गवली की मदद से मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया था। एक बाइक पर मोहन बड़ोदिया निवासी मुरली (40) पिता गोपाल टेलर और आशीष (18) पिता मुरली सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर हर्निया भेसवा माता जी से रामचरण (35) पिता रायसिंह, सोरम बाई (50) पत्नी रायसिंह और आराध्या (8) पिता रामचरण सवार थे। ये सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर रेफर किया मोहन बड़ोदिया सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर रेफर कर दिया गया। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

May 4, 2026 - 07:44
 0  0