3 दिन का काम 1 दिन में किया पूरा:छिंदवाड़ा के शिक्षक ने तैयार किया 100% नक्शा और नंबरिंग; कलेक्टर ने दी बधाई

छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण चार्ज चांद के अंतर्गत मोघर प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक पंकज विश्वकर्मा ने जनगणना कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एचएलबी क्रमांक-0018 मोघर में मकान सूचीकरण के तहत मकान नंबरिंग और नजरी नक्शा तैयार करने का काम महज एक दिन में शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। उनकी इस कार्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है। शिक्षक पंकज विश्वकर्मा ने यह उपलब्धि चार्ज तहसीलदार अग्रवाल के मार्गदर्शन में समयबद्ध तरीके से हासिल की है। चार्ज अधिकारी तहसील चांद ने शिक्षक के इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अधिकारियों ने श्री विश्वकर्मा की कार्यशैली को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन कर अन्य कर्मचारियों के लिए एक मिसाल पेश की है। 4 मई से क्षेत्र में शुरू होगा सर्वे का कार्य मकान सूचीकरण और नंबरिंग का काम शत-प्रतिशत पूरा होने के बाद अब 4 मई से क्षेत्र में सर्वे कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस आगामी सर्वे कार्य को भी शिक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा पूरी तन्मयता के साथ संपन्न किया जाएगा। उनके पूर्व के समर्पण को देखते हुए इस सर्वे के भी जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। कलेक्टर ने कार्यनिष्ठा को बताया प्रेरणादायक जिले के कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने शिक्षक पंकज विश्वकर्मा को इस बड़ी उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यनिष्ठा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सभी के लिए प्रेरणादायक साबित होती है। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्थानीय प्रशासन की पूरी टीम को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

May 4, 2026 - 07:44
 0  0