बस के सामने आने से बाइक अनियंत्रित, दो घायल:एक की हालत गंभीर, मुंडन से लौटने के दौरान मंदसौर-सीतामऊ रोड पर हादसा

मंदसौर जिले के चिरमोलिया के नजदीक रविवार रात एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। बस के सामने अचानक आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राधेश्याम (45) पिता रमेश चंद्रवंशी और श्यामलाल (35) पिता रामचंद्र चंद्रवंशी मोटरसाइकिल से मंदसौर के सिंदपन से खजूरी देवड़ा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंदसौर-सीतामऊ रोड पर चिरमोलिया के पास एक बस सामने आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सवार गिर पड़े। पहले सीतामऊ, फिर जिला अस्पताल रेफर हादसे में श्यामलाल को सिर, मुंह, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि राधेश्याम के सिर, दोनों हाथ और पैरों में चोट लगी है। दोनों को पहले सीतामऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है। मुंडन कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति मंदसौर के पास स्थित सिंदपन गांव में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और रविवार रात वापस अपने गांव खजूरी देवड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। दोनों घायल रतलाम जिले के आलोट थाना क्षेत्र के खजूरी देवड़ा गांव के निवासी हैं। हादसे में श्यामलाल की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

May 4, 2026 - 07:44
 0  0