ट्रैक्टर से टक्कर, बाइकसवार के पेट में सरिया घुसा:दमोह में घायल की आंतें बाहर निकलीं; राहगीर पेट पर गमछा-बैग बांधकर हॉस्पिटल ले गए

दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में रविवार रात सड़क हादसा हुआ। अनाज बेचकर लौट रहा बाइक सवार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। ट्रॉली में रखा सरिया उसके पेट में घुस गया, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। स्थानीय लोगों ने डायल 100 से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आशुतोष पटेल और डॉक्टर ऐश्वर्य सिंह राजपूत ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। घायल की पहचान सतरिया गांव निवासी दामोदर पटेल (45) के रूप में हुई। तीन तस्वीरें देखिए… स्थानीय लोगों ने सरिया पेट से बाहर निकाला घटना के समय गढ़ी मोहल्ला निवासी शेख शफीक वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दामोदर के पेट में सरिया घुसा देखा और देहात थाना पुलिस को सूचना दी। लोगों ने सरिया बाहर निकाला। ज्यादा खून बहने से रोकने के लिए बैग और तौलिए को पेट से बांधकर उसे अस्पताल भेजा गया। भतीजे ने बताया अनाज बेचकर लौट रहे थे चाचा घायल के भतीजे शोभा पटेल ने बताया कि उनके चाचा रविवार रात अनाज बेचकर सतरिया लौट रहे थे। समन्ना गांव में पांडे वेयरहाउस के सामने ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ट्रैक्टर रुक गया। पीछे से आ रहे उनके चाचा ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। सरिया पेट में घुसने से उनकी आंतें बाहर निकल आईं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसमें कोई संकेत नहीं लगा था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जबलपुर रेफर किया। देहात थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ये खबरें भी पढ़ें… युवक बाइक सहित पुलिया से गिरा…शरीर में सरिया घुसा, मौत रायसेन से राहतगढ़ तक बन रहे स्टेट हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया में एक बाइक गिर गई। इस हादसे में भोपाल निवासी 32 वर्षीय ट्रक ड्राइवर अब्दुल कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिया में निकले सरिए उसके शरीर में कई जगह घुस गए, जिससे मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

May 4, 2026 - 07:44
 0  0