घर में बर्तन रखने आई नाबालिग से अश्लील हरकत:हिंदूवादी संगठन ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पॉक्सो में मामला दर्ज

उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में एक अधेड़ ने नाबालिग (12 वर्षीय लड़की) के साथ छेड़छाड़ की। घटना का पता चलते ही हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला रविवार का है। आरोपी नासिर खान के घर के पास में रहने वाले नाबालिग बर्तन रखने आरोपी के घर आई थी। उस समय नासिर घर में अकेला था। बच्ची से उसने बर्तन किचन में रखने के लिए कहा। इसके बाद अंदर से कमरा बंद कर बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची जैसे-तैसे अपने आप को छुड़ाकर घर पहुंची और पूरी घटना अपनी मां को बताई। हिंदूवादी नेता आरोपी को थाने लेकर पहुंचे मां ने घटना के बारे में पति को बताते हुए हिंदू जागरण मंच को भी जानकारी दी। जिसके बाद हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी, बजरंग दल के शैलू यादव, हेमंत सोनी, सौरभ तंवर ने मिलकर थाना चिमनगंज में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उज्जैन पुलिस ने आरोपी नासिर खान को गिरफ्तार कर लिया।

May 11, 2026 - 07:53
 0  0