नंबर प्लेट पर कालिख पोतकर कर रहे अवैध परिवहन:पुलिस से बचने के लिए ट्रक चालक ने अपनाया तरीका

निवाड़ी जिले में अवैध परिवहन को अंजाम देने वाले अब कानून से बचने के लिए नया तरीका अपना रहे हैं। ट्रक और डंपर चालक अपनी नंबर प्लेट पर कालिख पोतकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, ताकि वे कैमरों और पुलिस की नजर से बच सकें। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वाहन चालक पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट के अंकों को जानबूझकर छिपा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वाहन रेत, मिट्टी और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे हैं। नंबर प्लेट पर कालिख पोतकर छिपा रहे नंबर वीडियो निवाड़ी जिले के घूघसी जंगल क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक डंपर झांसी की तरफ से सीधे थाना टेहरका क्षेत्र में प्रवेश करते हुए घूघसी जंगल के रास्ते टेहरका की ओर जा रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वाहन की नंबर प्लेट के नंबरों को छिपाने का प्रयास किया गया है। पुलिस और कानून से बचने के लिए अपनाया रास्ता इस तरीके को पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए अपनाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिले में खुलेआम अवैध परिवहन कैसे जारी है। क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है? इस संबंध में टेहरका थाना प्रभारी गौरव राजोरिया ने बताया कि लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है, तो शिकायत वाले क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ाई जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

May 11, 2026 - 07:53
 0  0