इंदौर में रेप केस में समझौते का दबाव:महिला को 2 लाख का ऑफर, नहीं मानी तो दी जान से मारने की धमकी
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रेप केस वापस लेने के लिए महिला पर दबाव बनाने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आरोपी लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे थे और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आमिर के खिलाफ वर्ष 2025 में रेप का मामला दर्ज कराया था। केस में जेल जाने के बाद अमिर जमानत पर बाहर आया और फिर समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आमिर ने बबीता चौहान के मोबाइल से कॉल करवाकर महिला को 2 लाख रुपए लेकर मामला खत्म करने का प्रस्ताव दिया। पीड़िता ने समझौते से इनकार किया तो जनवरी में उसे श्रीमाया होटल के पास एक पार्टी कार्यालय में बुलाया गया। यहां आमिर के साथ इरफान खान भी मौजूद था। महिला का आरोप है कि दोनों ने वहां फिर समझौते के लिए दबाव बनाया और कहा कि ऐसे मामलों में जान भी जा सकती है। डर के कारण महिला ने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद 9 अप्रैल को दो युवक बाइक से उसके फ्लैट के नीचे पहुंचे और मोबाइल पर कॉल कर कहा कि प्याज का ऑर्डर है। महिला ने नीचे आने से मना कर दिया, लेकिन आरोपी लगातार दबाव बनाते रहे। रात में फिर दो युवक फ्लैट पहुंचे और दरवाजा बजाकर समझौते की बात करते हुए धमकियां दीं। पीड़िता ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत सौंपे हैं। इसके आधार पर द्वारकापुरी थाना पुलिस ने आमिर, बबीता चौहान और इरफान खान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।