दतिया के सनकुआ घाट पर डूबने से युवक की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, 15 दिन पहले बना था पिता

दतिया के सेवढ़ा कस्बे में स्थित प्रसिद्ध सनकुआ घाट पर बुधवार शाम सिंध नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ छोटे पुल के पास नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक की पहचान दीपक कुशवाह (25) पुत्र रामलखन कुशवाह निवासी तला मोहल्ला, मछण्ड तहसील मिहोना जिला भिण्ड के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सेवढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सेवढ़ा भिजवाया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया गया है कि दीपक अपने एक साथी का इलाज कराकर लौट रहा था। रास्ते में दोस्तों के साथ सनकुआ घाट पर घूमने और नहाने के लिए रुक गया। नहाते समय वह अचानक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूब गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि, सनकुआ घाट पर गहरे पानी और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते पहले भी हादसे हो चुके हैं। परिजनों के अनुसार दीपक शादीशुदा था और करीब 15 दिन पहले ही उसके घर संतान का जन्म हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

May 14, 2026 - 07:18
 0  0