ट्रॉला-स्कूटी की भिड़ंत, महिला पर चढ़ा पहिया मौत:युवक गंभीर घायल, नागपुर से लौट रहे थे भाई-बहन; वाहन छोड़ चालक फरार

सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मटियाटोला निवासी अनुसुईया उईके भाई नंदकिशोर पंद्रे के साथ नागपुर में मजदूरी करती थी। बुधवार को दोनों भाई-बहन नागपुर से अपने गांव लौट रहे थे। कान्हीवाड़ा क्षेत्र से गुजरते समय, पीछे से आ रहे ट्रॉला (क्रमांक एमएच 40 बीएल 2899) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रॉला का पहिया महिला पर चढ़ा, मौत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रॉला का पहिया अनुसुईया उईके के ऊपर से गुजर गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद नंदकिशोर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया है कि ट्रॉला में लोहे के पाइप लदे थे। हादसे के बाद चालक ट्रॉला को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने जानकारी दी कि मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार ट्रॉला चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

May 14, 2026 - 07:18
 0  0