बदमाशों ने मूर्तियों से चुराए 7 किलो चांदी के मुकुट:खंडवा के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी; लाइट बंद की, CCTV फुटेज भी किए डिलीट

खंडवा के किशोर नगर (मेडिकल कॉलेज के पास) स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में देर रात बदमाशों ने लाखों रुपए के चांदी के मुकुट चुरा लिए। चोरों ने रात करीब 3:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए मुकुटों का कुल वजन करीब 7 किलो बताया जा रहा है। वारदात के दौरान बदमाशों ने मंदिर की लाइट बंद कर दी थी और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे के फुटेज भी फॉर्मेट कर दिए। मंदिर के पुजारी मनोज उपाध्याय ने बताया कि उनका बेटा राम उपाध्याय सुबह 5:50 बजे मंदिर के गेट खोलने के लिए पहुंचा था। दरवाजे का ताला खोलने के दौरान उसने देखा कि वहां सांकल टूटी हुई है। भीतर जाकर देखा तो हनुमान जी, शिवजी और अन्य मूर्तियों पर रखे चांदी के मुकुट गायब थे। पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी से की छेड़छाड़ बदमाशों ने इस वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी सिस्टम से छेड़छाड़ की है। उन्होंने कैमरे के पूरे फुटेज को ही फॉर्मेट (डिलीट) कर दिया है, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का मुआयना चोरी की सूचना मिलते ही मोघट रोड थाना प्रभारी (टीआई) धीरेश धारवाल और सीएसपी अभिनव बारंगे तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाद में एसपी अगम जैन और एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने भी मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब तकनीकी जांच और आसपास के कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

May 14, 2026 - 07:18
 0  0