विधायक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग:सनातन धर्म को खत्म करने वाले बयान पर कटनी SP को दिया ज्ञापन
तमिलनाडु के डीएमके नेता और विधायक उदयनिधि स्टालिन के 'सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए' वाले बयान को लेकर कटनी में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। विजयराघवगढ़ के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कटनी पुलिस अधीक्षक (SP) को एक मांग पत्र सौंपकर स्टालिन के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने और कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। विधायक संजय पाठक ने अपने पत्र में बताया कि 12 मई को उदयनिधि स्टालिन ने एक सार्वजनिक मंच से फिर सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म लोगों को बांटता है। विधायक ने इस बयान को अत्यंत आपत्तिजनक, भड़काऊ और असंवैधानिक करार दिया है। विधायक बोले-बयान हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता विधायक ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले सितंबर 2023 में भी उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी संक्रामक बीमारियों से की थी। विधायक के अनुसार, उनके ये बयान हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में विधायक पाठक ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक धार्मिक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह भारत की हजारों वर्षों पुरानी सभ्यता, संस्कृति, जीवन पद्धति और आध्यात्मिक चेतना का मूल आधार है। विश्व के करोड़ों लोग इसमें अटूट श्रद्धा रखते हैं।
उदयनिधि स्टालिन एफआईआर दर्ज कराने की मांग संजय पाठक ने स्पष्ट किया कि उदयनिधि स्टालिन की ओर से बार-बार दिए जा रहे ऐसे बयान हिंदू समाज के प्रति घृणा उत्पन्न करने और समाज में वैमनस्य फैलाने की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि उदयनिधि ने जानबूझकर ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, जिससे करोड़ों सनातनी नागरिकों को गहरी मानसिक पीड़ा पहुंची है। विधायक ने आगे कहा कि ऐसे बयान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। विधायक और हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयनिधि स्टालिन के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने, विभिन्न वर्गों के बीच विद्वेष फैलाने और शांति भंग करने की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।